फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar killed a young man in the forest of Telipura village in the district

Bijnor: जंगल गए युवक को गुलदार ने मार डाला, बिजनौर जिले में सात माह में यह 11वीं मौत

Fri, 28 Jul 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:14 AM IST
सार

Bijnor News : बेटे की मौत के बाद पिता ने दराती लेकर गुलदार का बहुत पीछा किया, लेकिन गुलदार खेत में छुप गया।

विज्ञापन
Guldar killed a young man in the forest of Telipura village in the district
संदीप का फ़ाइल फोटो

विस्तार

बिजनौर जनपद में नगीना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा के जंगल में अपने पिता के साथ चारा काटने गए एक युवक को गुलदार ने मार डाला। गुलदार उसके पेट का काफी मांस भी खा गया। बेटे की मौत के बाद पिता ने दराती लेकर गुलदार का बहुत पीछा किया, लेकिन गुलदार खेत में छुप गया। सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर शव उठाने से इनकार कर दिया। उधर, शेरकोट के पास गुलदार ने नीलगाय का शिकार किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा निवासी जेविंदर सिंह और उनका 20 वर्षीय पुत्र संदीप जलालपुर गांव के पास अपने खेत में चारा काटने के लिए गए थे। इस दौरान गुलदार ने संदीप पर हमला कर दिया और उसे करीब 50 मीटर तक खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। कुछ दूरी पर काम कर रहे युवक के पिता ने जब खून पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। वह तुरंत चारा काटने वाली दराती लेकर गुलदार के पीछे दौड़े, तब तक गुलदार युवक को मारकर उसके पेट का काफी मांस खा चुका था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

जेविंदर ने रोते बिलखते घटना की सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ के सामने ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने कहा कि जब तक वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाएगा। एसडीओ वन विभाग ज्ञान सिंह ने कहा कि टीम मौके पर भेजी गई है। गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

मांस खा चुका गुलदार अब और खतरनाक होगा
वन्य जीव विशेषज्ञ जोएल लाएल कहते हैं कि यदि गुलदार ने इंसान पर हमला किया और उसे खींचकर ले जाकर उसका मांस भी खा लिया तो वह आदमखोर की श्रेणी में आ जाता है। पहली बार इंसान पर हमला करने वाला गुलदार उसका मांस नहीं खाता। ऐसे में तेलीपुरा में युवक के पेट से काफी मांस गुलदार खा चुका है। इससे उसके आदमखोर बनने के लक्षण की पुष्टि हो रही है। यदि ऐसा है तो इस क्षेत्र में अब गुलदार दो से चार दिन में ही दूसरे इंसान पर हमला कर सकता है। उधर, जिलेभर में इस साल गुलदार अब तक 11 लोगों की जान ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed