फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar killed a teenager and a woman in a month

Bijnor News: एक माह में गुलदार ने किशोरी और एक महिला को मार डाला

Sun, 19 Mar 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 19 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Guldar killed a teenager and a woman in a month
बिजनौर, नगीना। कुछ माह में गुलदार के बढ़ रहे हमलों ने एक तरफ जहां वन विभाग व प्रशासन की नींद उड़ा दी है, वहीं खेत पर काम करने जाने वाले किसान भी दहशत में हैं। क्षेत्र से दो गुलदार तो पिंजरे में कैद हो गए, लेकिन एक माह के भीतर हुईं दो मौतों ने वन विभाग को गुलदार के हमले रोकने के लिए नई रणनीति बनाने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

नगीना क्षेत्र में गुलदार के हमले के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं, लेकिन वन विभाग और प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब 17 फरवरी को क्षेत्र के ग्राम किरतपुर में 14 वर्षीय किशोरी को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर 20 फरवरी को एक गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया था। हालांकि 25 फरवरी को ग्राम फतेहपुर में एक 60 वर्षीय महिला को घायल करने वाले गुलदार को भी वन विभाग की टीम 13 मार्च को पिंजरे में कैद करने में कामयाब हुई थी। लेकिन 18 मार्च की सुबह क्षेत्र के ग्राम काजीवाला में शौच करने गई एक महिला को गुलदार द्वारा मारे अपना निवाला बना लिए जाने के बाद गुलदार को तत्काल पकड़ना वन विभाग के लिए एक चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

- नगीना क्षेत्र में हाल में हुई प्रमुख घटनाएं
- 18 मार्च 2023 : ग्राम काजीवाला में शौच को गई मिथलेश देवी (40) को गुलदार ने मार डाला।
- 17 मार्च 2023 : ग्राम धर्मूवाला में खेत पर गए सुक्खे सिंह (70) पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया।
- ग्राम बूढ़ा वाला में खेत पर काम कर रहे अमर सिंह की पांच वर्षीय पुत्री नैना को गुलदार उठाकर ले गया। पिता की बहादुरी के बाद बालिका की जान बच पाई।
- 03 मार्च 2023 : ग्राम शाहलीपुर कोटरा निवासी कुलदीप का पुत्र अर्णव (10) घर में खेल रहा था। गुलदार ने घर में घुसकर अर्णव को घायल कर दिया था।
- 25 फरवरी 2023 : ग्राम फतेहपुर निवासी राजो देवी (60) पशुओं के लिए जंगल से घास लेने गई थी। जहां गुलदार ने वृद्धा पर हमला कर घायल कर दिया था।
- 17 फरवरी 2023 : ग्राम किरतपुर में मंदिर की तरफ जा रही एक 14 वर्षीय किशोरी अदिति पर हमला कर गुलदार ने उसकी जान ले ली थी।
- 12 फरवरी 2023 : ग्राम जीतपुर पलड़ी निवासी ओमप्रकाश के पुत्र टिकेंद्र (10) पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
- 12 नवंबर 2022 : ग्राम मिर्जापुर भारा निवासी डालचंद के पुत्र अमन (10) पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। मां ने बहादुरी दिखाकर उसे बचाया।
- 01 दिसंबर 2022 : ग्राम मौसमपुर निवासी होशियार सिंह की बेटी जानवी (3) खेत में खेल रही थी तो तो गुलदार ने उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed