फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar injured young man in attack in Harewali, villagers panic

घर के बाहर बैठे युवक को गुलदार ने हमला कर जख्मी किया, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 28 Feb 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Guldar injured young man in attack in Harewali, villagers panic
हरेवली। साहूवाला रेंज के गांव चौहड़वाला में शनिवार देर शाम गुलदार ने घर के बाहर बैठे युवक को हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने शोर सुन कर युवक को गुलदार से बचाया। ग्रामीणों ने रात में ही घटना के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। हादसे को लेकर ग्रामवासियों में दहशत है। उधर रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने टीम को गांव में पहुंचकर गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। जख्मी युवक को ग्रामीणों ने रात में उपचार के क्षेत्र के एक गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन

गांव चौहड़वाला निवासी जगतार सिंह ने बताया कि उनका पुत्र गुरजीत शनिवार देर शाम घर के बाहर बैठा था। इस दौरान घर के पास स्थित जंगल में घात लगाए बैठे गुलदार ने गुरजीत पर हमला कर दिया। हमले में गुरजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गुरजीत के शोर मचाने पर ग्रामीण बचाव के लिए लाठी-डंडे लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह से ग्रामीणों ने गुलदार को जंगल में खदेड़ा। जख्मी गुरजीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले काफी दिनों ने उनके गांव में गुलदार की आवक होने से वे परेशान है। कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। पर अभी तक गुलदार को पकड़ने को अधिकारियों ने गांव के जंगल में पिंजरा नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed