फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar found dead near Banaili river bridge in Afzalgarh

Bijnor News: अफजलगढ़ - बनैली नदी के पुल के समीप मृत मिला गुलदार

Thu, 24 Aug 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Guldar found dead near Banaili river bridge in Afzalgarh
अफजलगढ़ में मिले गुलदार के शव का पोस्टमार्टम करते चिकित्सक। स्रोत वन विभाग।
- वन विभाग ने कराया गुलदार का पोस्टमार्टम, रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव शाहपुर जमाल में बनैली नदी पुल के समीप एक गुलदार मृत मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को ले गई। गुलदार के शव का तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

बृहस्पतिवार सुबह कुछ ग्रामीण पुल व खेतों की ओर निकले, तो उन्हें पुल से पहले ही विजय सिंह, जयवीर सिंह के खेत के समीप चकरोड में मृत गुलदार मिला। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का शव कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई। पशु चिकित्सक धीरेंद्र सिंह, उमा सिंह व एसपी के पैनल ने गुलदार के शव पोस्टमार्टम किया। एसडीओ अंशुमन मित्तल के अनुसार रेहड़ कैंप कार्यालय पर गुलदार के शव को जलाकर नष्ट किया जाएगा। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। उधर, डीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब 12 माह है और मादा गुलदार है। गुलदार के गले पर दांत के निशान मिले हैं। फिलहाल गुलदार की मौत की संभावना आपस में संघर्ष होना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed