फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar captured in cage in Bakar Nangla village

Bijnor News: बाकर नंगला गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

Mon, 03 Jun 2024 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Guldar captured in cage in Bakar Nangla village
कोतवाली देहात के ग्राम बाकर नंगला के जंगल में पिंजरे में फंसा गुलदार।
- तीन लोगों पर हमले से दहशत में थे ग्रामीण, शनिवार की शाम ही लगाया गया था पिंजरा
विज्ञापन

- आस पास दो अन्य गुलदारों के भी दिखाई देने से दहशत
- गुलदार नर है, जिसकी उम्र लगभग एक वर्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। तीन लोगों पर हमले के बाद गांव बाकर नंगला में लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। यह पिंजरा शनिवार की शाम ही लगाया गया था। पकड़ा गया गुलदार नर है, जिसकी उम्र करीब एक साल है। उधर, गांव के आस पास दो अन्य गुलदारों के दिखाई देने से अभी भी दहशत है।

ग्राम बाकर नगला निवासी मनवीर सिंह पर तीन दिन पूर्व गुलदार ने हमला किया था। इसके अतिरिक्त ग्राम उमरी निवासी खुर्शीद तथा उनके पुत्र पर भी गुलदार ने हमला कर दिया था। इसके बाद वन विभाग की ओर से शनिवार की शाम बाकर नगला में ओमपाल सिंह के खेत पर पिंजरा लगाया गया था। रात्रि में पिंजरे में कुत्ता बांध दिया गया।
विज्ञापन

शिकार के लालच में गुलदार इस पिंजरे में फंस गया। इसकी खबर मिलते ही सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बरुकी पुलिस चौकी से पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों को गुलदार से दूर किया। वन विभाग के उपनिरीक्षक रूचिन चौधरी मौके पर पहुंचे और गुलदार सहित पिंजरे को ले गए। उपनिरीक्षक ने बताया कि गुलदार नर है, जिसकी उम्र लगभग एक वर्ष है। गुलदार पूरी तरह स्वस्थ है। वन विभाग के अधिकारी उसे अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ने के लिए निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed