{"_id":"6390352f82538a1fce67b481","slug":"guldar-body-has-found-in-an-empty-plot-in-nagina-of-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खाली प्लॉट में मिला गुलदार का शव, देखने वालों की जमा हुई भीड़, जांच में जुटे वन विभाग के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खाली प्लॉट में मिला गुलदार का शव, देखने वालों की जमा हुई भीड़, जांच में जुटे वन विभाग के अफसर
Wed, 07 Dec 2022 12:09 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:09 PM IST
सार
Bijnor News : यहां एक खाली प्लॉट में गुलदार का शव पड़ा मिला। वहीं गुलदार का शव देखने वालों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। उधर, वन विभाग के अफसर जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर जाम हुई भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में नगीना के ग्राम मनझेड़ा मैं एक खाली प्लॉट में गुलदार मृत अवस्था में पाया गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन को पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। वन अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। गुलदार की उम्र करीब चाल साल व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज
वहीं गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ गई। वन विभाग के अधिकारियों को मौजूद भीड़ को पीछे हटाने में मशक्कत करनी पड़ी। यह घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
डीएफओ डॉ. अनिल पटेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। यदि किसी ने गुलदार की हत्या की है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।