{"_id":"64c29dacc64b5f874207e5c5","slug":"guldar-being-murderous-in-bijnor-killed-third-youth-in-nagina-injured-more-than-twenty-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: जानलेवा हो रहे गुलदार, नगीना में तीसरे युवक को उतारा मौत के घाट, 20 को कर चुके हैं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: जानलेवा हो रहे गुलदार, नगीना में तीसरे युवक को उतारा मौत के घाट, 20 को कर चुके हैं घायल
Thu, 27 Jul 2023 10:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:26 PM IST
सार
बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र में पिछले एक साल के दौरान गुलदार के हमले में दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने व मौत की तीसरी घटना है।
विज्ञापन
villeger
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र में पिछले एक साल के दौरान गुलदार के हमले में दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने व मौत की तीसरी घटना है। इसके बावजूद भवन विभाग की कोई भी कोशिश गुलदार के हमले को रोकने में कामयाब होती नहीं दिख रही है। बृहस्पतिवार को गुलदार के हमले में युवक की मौत के कई घंटे बाद भी वन विभाग के किसी भी कर्मचारी के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में बेहद आक्रोश रहा।
विज्ञापन
नगीना क्षेत्र में गुलदार ने पिछले एक साल में दो दर्जन से अधिक बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बच्चों को हमला कर घायल कर दिया। क्षेत्र में गुलदार ने 17 फरवरी को क्षेत्र के ग्राम किरतपुर निवासी किशोरी अदिति (14) को मार दिया था। इसके बाद 18 मार्च को क्षेत्र के ग्राम काजीवाला में जंगल में शौच को गई महिला मिथलेश (40) देवी को मारा। दोनों गांवों में वन विभाग ने हमलावर गुलदार को पकड़ने में सफलता तो हासिल कर ली थी, लेकिन गुलदार के हमले अभी भी जारी हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गांव तेलीपुरा में गुलदार के हमले में युवक की मौत के कई घंटों बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसको लेकर ग्रामीणों व किसान यूनियन के नेताओं में बेहद आक्रोश है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह, सोनू सिंह विरक, होशियार सिंह, नरदेव सिंह, गुड्डू बालियान, इमरान मलिक, रोहित राणा, पुनीत कुमार, वीर सिंह आदि ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।