{"_id":"644abcef6f92d80629016174","slug":"guldar-attacks-at-two-places-two-people-seriously-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-2286-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो जगहों पर गुलदार के हमले, दो लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो जगहों पर गुलदार के हमले, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Thu, 27 Apr 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो
अफजलगढ़ (बिजनौर)। दो अलग-अलग स्थानों पर गुलदार ने दो व्यक्तियों पर हमला कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बढ़ापुर थाने के गांव मधपुरी निवासी जगीर सिंह पुत्र रंजीत सिंह करीब चार बजे अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। दूसरी ओर गांव शिवपुरी निवासी हरपाल पुत्र झड़िया सिंह गेहूं काटने अपने खेत पर गया था, जब वह वापस अपने घर लौट रहा था तो मार्ग में घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। जहां से जगीर सिंह को गम्भीरवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। छिन्दरपाल, गुरनाम सिंह, गुरविन्दर, दलीप सिंह, सुखविन्दर सिंह व संदीप सिंह आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।