{"_id":"662eaf168fffc4c4290fd13b","slug":"guldar-attacked-the-bike-rider-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-122852-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार ने बाइक सवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार ने बाइक सवार पर किया हमला
Mon, 29 Apr 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, हल्दौर। गांव हरदासपुर गढ़ी के निकट एक बाइक सवार युवक पर एक गुलदार ने हमला कर दिया। युवक का शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों पहुंचे। जिस पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
गांव हरदासपुर गढ़ी निवासी रमेश सिंह का खेत हल्दौर मार्ग पर स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार रमेश सिंह का पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू शनिवार की रात बाइक पर सवार होकर एक बोरे में भूसा लेकर अपने घर जा रहा था। गांव के निकट पहुंचते ही एक गुलदार ने उस हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि बाइक के पीछे भूसा बंधा होने से युवक बाल-बाल बच गया। युवक की सूचना पर मौके पर लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े और शोर मचाना शुरु कर दिया। लोगों का शोर सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
लोगों में गुलदार दिखाई देने से भय व्याप्त है। संजीव, धर्मेंद्र, सोमदत्त, गंगाराम, परशुराम , गजराज आदि ग्रामीणों ने वन विभाग टीम से पिंजरा लगवाकर गुलदार पकड़वाने की मांग की है।