फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked teenager in Afzalgarh, mother rescued from sugarcane

Bijnor News: अफजलगढ़ - किशोरी पर गुलदार ने किया हमला, मां ने गन्ने से छुड़ाया

Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked teenager in Afzalgarh, mother rescued from sugarcane
- गांव भटपुरा में अपनी मां के साथ गन्ने की बुआई करा रही थी किशोरी
विज्ञापन

- घायल किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर भेजा गया
फोटो समाचार
अफजलगढ़ (बिजनौर)। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा में बुधवार को परिजनों के साथ गन्ने की बुआई करने गई किशोरी पर गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। मौके पर मौजूद किशोरी की मां व अन्य महिलाओं ने गन्ने से गुलदार पर वारकर उसे बचाया। परिजनों ने उपचार के लिए किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सेजल (12) पुत्री छत्रपाल सिंह मां पूनम व अन्य लोगों के साथ पद्म सिंह के खेत में गन्ने की बुआई करने गई थी। इसी बीच गेहूं के खेत से निकलकर गुलदार ने किशोरी पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद उसकी मां व अन्य महिलाओं ने गुलदार पर गन्ने से वार कर किशोरी को छुड़ाया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। गुलदार ने किशोरी के गले व छाती पर वार कर जख्मी कर दिया है।
विज्ञापन

किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीण शशी, पूनम, अशरफी, विदेश, फूलवती, भारत, पद्म, जयप्रकाश, मुनेश व दिनेश आदि का कहना है कि गुलदार खेतों व गांव के आसपास अक्सर देखा जा रहा है। इस संबंध में अनेक बार वन विभाग के अधिकारियों को गुलदार पकड़ने की मांग की है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी लेने जंगल गए युवक पर गुलदार का हमला
फोटो - 05एनजेडबी08आर
नजीबाबाद। बिजौरी क्षेत्र में जंगल से लकड़ी लेने गए एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। युवक की चीख सुनकर आसपास से लोग आ गए, जिससे गुलदार भाग गया। बिजौरी निवासी अजय सिंह का 24 वर्षीय पुत्र पवन अपने ताऊ वीर सिंह के साथ गांव से पास जंगल से लकड़ी लेने गया था। पवन लकड़ी एकत्र कर रहा था तभी गुलदार ने उसकी गर्दन पर वार कर दिया। युवक ने गुलदार का मुकाबला करते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर उसके ताऊ और आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान-मजदूर घटनास्थल की ओर दौड़े। शोर सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गुलदार के हमले से घायल पवन कुमार का परिजनों ने जिला चिकित्सालय बिजनौर में उपचार कराया।



गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत
नांगलसोती। आबादी के निकट गांव मायापुरी के जंगल में गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव मायापुरी निवासी करतार सिंह, शिवांश, विजेंद्र मंगलवार की देर रात ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान गांव के देव स्थल के समीप गुलदार ट्रैक्टर के सामने आ गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। राजीव कुमार, सत्यपाल सिंह, विपिन, सुरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव की आबादी के निकट आए दिन गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed