{"_id":"644a83e4c7edf57c7f07a858","slug":"guldar-attacked-on-two-people-in-bijnor-and-one-injured-has-referred-to-higher-center-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में दहशत बरकरार: नहीं थम रहे गुलदार के हमले, फिर दो लोगों को किया जख्मी, एक हायर सेंटर के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में दहशत बरकरार: नहीं थम रहे गुलदार के हमले, फिर दो लोगों को किया जख्मी, एक हायर सेंटर के लिए रेफर
Thu, 27 Apr 2023 07:47 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 Apr 2023 07:47 PM IST
सार
बिजनौर में दहशत बरकरार : यहां गुलदार के हमले नहीं थम रहे हैं। गुरुवार को फिर से गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया। इनमें एक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गुलदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुलदार हर रोज हमले कर रहा है। गुरुवार को भी दो अलग-अलग स्थानों पर गुलदार ने दो व्यक्तियों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बढ़ापुर थाने के गांव मधपुरी निवासी जगीर सिंह पुत्र रंजीत सिंह करीब चार बजे अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर गांव शिवपुरी निवासी हरपाल पुत्र झड़िया सिंह गेहूं काटने अपने खेत पर गया था, जब वह वापस अपने घर लौट रहा था तो मार्ग में घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। जहां से जगीर सिंह को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खूब दहाड़ रहा गुलदार, दहशत में यूपी का ये शहर, अब तक आठ लोगों को मार डाला
छिंदरपाल, गुरनाम सिंह, गुरविंदर, दलीप सिंह, सुखविंदर सिंह व संदीप सिंह आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Guldar Attack: बिजनौर में डरावने हैं हालात, तीन माह में आठ लोगों की जान ले चुका गुलदार, हर तरफ फैली दहशत