फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked on two people in Bijnor and one injured has referred to higher center

बिजनौर में दहशत बरकरार: नहीं थम रहे गुलदार के हमले, फिर दो लोगों को किया जख्मी, एक हायर सेंटर के लिए रेफर

Thu, 27 Apr 2023 07:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Apr 2023 07:47 PM IST
सार

बिजनौर में दहशत बरकरार : यहां गुलदार के हमले नहीं थम रहे हैं। गुरुवार को फिर से गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया। इनमें एक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Guldar attacked on two people in Bijnor and one injured has referred to higher center
गुलदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुलदार हर रोज हमले कर रहा है। गुरुवार को भी दो अलग-अलग स्थानों पर गुलदार ने दो व्यक्तियों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बढ़ापुर थाने के गांव मधपुरी निवासी जगीर सिंह पुत्र रंजीत सिंह करीब चार बजे अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर गांव शिवपुरी निवासी हरपाल पुत्र झड़िया सिंह गेहूं काटने अपने खेत पर गया था, जब वह वापस अपने घर लौट रहा था तो मार्ग में घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। जहां से जगीर सिंह को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खूब दहाड़ रहा गुलदार, दहशत में यूपी का ये शहर, अब तक आठ लोगों को मार डाला

छिंदरपाल, गुरनाम सिंह, गुरविंदर, दलीप सिंह, सुखविंदर सिंह व संदीप सिंह आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Guldar Attack: बिजनौर में डरावने हैं हालात, तीन माह में आठ लोगों की जान ले चुका गुलदार, हर तरफ फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed