फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked old farmer in Badhapur

Bijnor News: बढ़ापुर - वृद्ध किसान पर गुलदार ने हमला किया

Thu, 25 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked old farmer in Badhapur
- गांव भरतपुर की घटना, खेत में गन्ने की खोदाई कर रहा था किसान
विज्ञापन

- गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर (बिजनौर)। गांव के समीप खेत पर गन्ने की खोदाई करने गए भरतपुर निवासी वृद्ध किसान पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

बुधवार सुबह क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी वृद्ध किसान भगवाना सिंह गन्ने की फसल की खोदाई करने के लिए खेत पर गए थे। दूसरे खेत में छुपा बैठा गुलदार दौड़ता हुआ आया और किसान पर हमला बोल दिया। किसान ने छोटे फावड़े के सहारे गुलदार के हमले से अपना बचाव करने का प्रयास किया। शोर सुनकर वहां पहुंचे पास के खेतों में काम कर रहे किसानों को देखकर गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले से भगवाना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर किसान के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी नगीना लेकर गए। प्राथमिक उपचार देकर घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व भी क्षेत्र के गांव धर्मुवाला के समीप अर्जुन सिंह को खेत से घर आते समय दो गुलदारों ने हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के पास पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को मौके पर भेज रहे हैं : प्रदीप शर्मा
सामाजिकी वानिकी नगीना के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि किसान पर हमले की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। गुलदारों के हमलों के दृष्टिगत किसानों से सतर्कता बरतने व खेतों पर समूह बनाकर जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed