{"_id":"669edb36a6805fb6a100e564","slug":"guldar-attacked-another-woman-300-meters-away-in-three-hours-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-127332-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन घंटे में 300 मीटर दूर गुलदार ने एक और महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन घंटे में 300 मीटर दूर गुलदार ने एक और महिला पर किया हमला
विज्ञापन
- सुबह साढ़े आठ बजे पिलाना के जंगल में गुलदार के हमले में गई किशोरी की जान
- पास के ही गांव ताहरपुर में घास काट रही महिला पर भी हमला कर किया घायल
- दोनों जगहों पर लगाए गए तीन पिंजरे, ड्रोन भी उड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/पैजनियां। पिलाना गांव के जंगल में घास काट रही किशोरी की जान गुलदार के हमले में चली गई। इस घटना के तीन घंटे बाद गुलदार ने 300 मीटर दूर एक महिला पर भी हमला किया। हालांकि, शोर शराबा करकर गुलदार को भगा दिया गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे ग्राम ताहरपुर निवासी 55 वर्षीय शांति देवी पत्नी हरकेश ग्राम पोट्टा के जंगल में घास काट रही थी। पास में ही महिला का पति और बेटा खेत में कीटनाशक का स्प्रे कर रहे थे। पास में पुत्रवधु भी मौजूद थी।
इसी बीच गुलदार ने शांति देवी पर हमला कर दिया। गुलदार को हमला करता देख परिजनों ने शोर मचाया। गुलदार शोर शराबा सुनकर गन्ने के खेत में घुस गया। घायल महिला को आनन फानन हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दूसरे हमले के बाद पहुंची टीम
किशोरी को गुलदार हमला करते हुए मार चुका था। इसके तीन घंटे बाद महिला पर हमला किया तो वन विभाग की नींद टूटी और मौके पर पहुंचा। बाद में दोनों जगहों पर तीन पिंजरे लगाए गए। ड्रोन भी उड़ाया गया।