फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked and killed an eight year old girl

Bijnor News: गुलदार ने हमला कर आठ साल की बालिका को मार डाला

Sun, 14 Jul 2024 03:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked and killed an eight year old girl
नहटौर(बिजनौर)। जंगल में घास काटने गई महिला की आठ साल की बेटी पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बालिका को अस्पताल ले जाया गया, मगर उसकी जान नहीं बच सकी। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव मंडौरी निवासी मुकेश कुमार की पत्नी सुनीता गांव की अन्य महिलाओं के साथ शनिवार की शाम जंगल में घास काटने गई। संग में सुनीता की बेटी दिव्यांशी भी चली गई। सुनीता एक खेत में घास काटने लगी, जबकि उसकी आठ वर्षीय पुत्री दिव्यांशी और उसकी तहेरी बहन नैनसी (10) पुत्री आलोक कुमार पास में खेलने लगी।
विज्ञापन

इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने दिव्यांशी पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार दिव्यांशी को छोड़कर भाग गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed