फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked and killed a girl who was cutting fodder

Bijnor News: चारा काट रही युवती को गुलदार ने हमला कर मार डाला

Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked and killed a girl who was cutting fodder
रेहड़ क्षेत्र के गांव भटपुरा के जंगल में गुलदार के हमले में मरने वाली युवती जमना का फाइल फोटो।
- परिजनों के साथ जंगल में घास काटने गई थी रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी युवती
विज्ञापन

- शुक्रवार को नगीना क्षेत्र के तेलीपुरा गांव में भी गुलदार ने एक युवक को मार डाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
अफजलगढ़/रेहड़ (बिजनौर)। क्षेत्र में रविवार शाम खेत में चारा काट रही युवती को गुलदार ने हमला कर मारा डाला। युवती पर हमला करने से पहले गुलदार ने उसके पिता पर झपट्टा मारा था। डंडा दिखाने पर गुलदार युवती की तरफ दौड़ पड़ा। गुलदार के हमले में युवती की मौत से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। शुक्रवार को नगीना क्षेत्र के तेलीपुरा गांव में भी गुलदार ने एक युवक को मारा डाला था। तेलीपुरा में लगी वन विभाग की टीम को रेहड़ क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया गया है।

रविवार को गांव भटपुरा निवासी जमना (22), पिता शमशेर सिंह और भाई जोगेंद्र के संग नदी के पास खेत में धान की रोपाई करने के लिए गई थी। रोपाई करने के बाद ये लोग चारा काटने लगे। तभी झाड़ियों में बैठे गुलदार ने शमशेर पर झपट्टा मारा। उन्होंने डंडा दिखाकर गुलदार को खदेड़ा, लेकिन गुलदार पास ही चारा काट रही जमना पर हमलावर हो गया। पलभर में ही गुलदार जमना को खींचकर पास के ही गन्ने के खेत में ले गया। मौके पर मौजूद परिजन शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे दौड़े। उन्होंने गुलदार तो भाग गया, लेकिन तब तक जमना की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। जमना का दो माह बाद मच्छमार निवासी सतबीर के साथ विवाह होना था। घटना की सूचना पर पुलिस सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed