फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attack on teenagers returning after seeing Dussehra fair, two injured, big accident averted

बिजनौर: दशहरा मेला देखकर लौट रहे किशोरों पर गुलदार का हमला दो घायल, लक्की की हिम्मत से टला बड़ा हादसा

Tue, 20 Oct 2026 11:10 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बिजनौर
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बिजनौर Published by: Pratyush Sharma Updated Tue, 20 Oct 2026 11:10 PM IST
सार

नगीना के बढ़ापुर में दशहरा मेला देखकर लौट रहे तीन किशोरों पर रास्ते में गुलदार ने हमला कर दिया, जिसमें दो किशोर घायल हो गए, इस बीच बाइक चालक किशोर लक्की की हिम्मत से बड़ा हादसा टल गया। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Guldar attack on teenagers returning after seeing Dussehra fair, two injured, big accident averted
घायल किशोरों का चल रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ापुर में दशहरा मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे तीन किशोरों पर रास्ते में गुलदार ने हमला कर दिया। बाइक चला रहे किशोर लक्की ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और उसे रोके बिना आगे निकाल ले गया। इस दौरान गुलदार के पंजे लगने से दो किशोर घायल हो गए। दोनों घायलों का नगीना सीएचसी में उपचार कराया गया। लक्की की बहादुरी से बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
Trending Videos

गुलदार ने अचानक किया हमला
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा सिक्का वाला निवासी यश (13), रेहान (16) और  लक्की (17) मंगलवार को एक ही बाइक पर सवार होकर बढ़ापुर में दशहरा मेला देखने गए थे। रात करीब सात बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि ग्राम मिट्ठू पुर में लेबडे के पुल के पास पहुंचने पर खंभे के नजदीक बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्की की हिम्मत से टला बड़ा हादसा
अचानक हुए हमले से बाइक सवार किशोर घबरा गए, लेकिन बाइक चला रहे लक्की ने हिम्मत नहीं हारी। उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और बिना रुके आगे निकल गया। इस दौरान गुलदार के पंजे लगने से यश और रेहान के पैर में चोटें आईं। बाद में दोनों को उपचार के लिए नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

विज्ञापन

लोगों में दहशत
घटना के बाद से क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। उधर बाइक सवार लक्की ने दावा किया है कि गुलदार की संख्या चार थी। चिकित्सा प्रभारी डॉ विशाल दिवाकर का कहना है कि दोनों किशोर का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है।

नगीना के बढ़ापुर में दशहरा मेला देखकर लौट रहे तीन किशोरों पर रास्ते में गुलदार ने हमला कर दिया, जिसमें दो किशोर घायल हो गए, इस बीच बाइक चालक किशोर लक्की की हिम्मत से बड़ा हादसा टल गया। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed