{"_id":"641605af1cf55e3e650e93a4","slug":"guldar-ate-womans-neck-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-159427-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार ने महिला की गर्दन को खा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार ने महिला की गर्दन को खा लिया
Sun, 19 Mar 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, नगीना। मिथिलेश देवी के पुत्र देवकुमार ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो गुलदार ने उसकी मां के गर्दन को पूरी तरह चबा लिया था। जिसे छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने काफी लाठी-डंडे बरसाए। काफी मशक्कत के बाद गुलदार से शव को छुड़ाया जा सका। शव को छोड़ने के बाद गुलदार कुछ दूरी पर जाकर खेत में छुप गया। - शौचालय बनाया, न गड्ढा खोदा, न सीट लगाई
मृतका मिथिलेश देवी के घर में सरकारी योजना से शौचालय तो बना है लेकिन शौच जाने के लिए गड्ढा और सीट नहीं है। घर के सभी सदस्य शौच के लिए जंगल में ही जाते हैं। घर में बने आधे अधूरे इज्जत घर में स्नान का कार्य ही हो पाता है। यही हाल गांव के लगभग अन्य परिवारों का भी है। ग्राम काजीवाला के प्रधान हरिराम से जब इस मामले में जानकारी ली गई तो उसका कहना था कि महिला शौच के लिए नहीं बल्कि खेत में घूमने के लिए गई थी। प्रधान ने मिथिलेश के घर में शौचालय होने की बात भी कही।
घटना स्थल का दौरा किया
वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि एसडीओ अंशुमान मित्तल ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। नगीना के अलावा चांदपुर और धामपुर तहसील के वन कर्मचारियों की भी घटनास्थल पर ड्यूटी लगा दी गई है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है, जबकि कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुलदार की सही स्थिति जानने के लिए ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया गया है। उनका कहना है कि हमलावर गुलदार को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा तथा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सरकारी मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।