फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gudha's man dies in Dehradun, family members fear murder

Bijnor News: गूढ़ा के व्यक्ति की देहरादून में मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

Tue, 13 Jan 2026 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gudha's man dies in Dehradun, family members fear murder
- देहरादून के स्टोन क्रशर में काम करता था व्यक्ति, परिजनों को नहीं दी मौत की सूचना
विज्ञापन

- शव लेकर सीधे उसके गांव पहुंचा साथी कर्मचारी, परिजनों के उड़े होश

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद। देहरादून स्टोन क्रशर में काम कर रहे गांव गूढ़ा निवासी संजय की मौत हो गई। उसका साथी कर्मचारी शव लेकर उसके गांव पहुंचा तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने संजय की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव गूढ़ा निवासी संजय (40) देहरादून सेलाकुई के साईं स्टोन क्रशर में रहकर काम कर रहा था। सुबह करीब छह बजे स्टोन क्रशर का साथी नियामतपुर निवासी भूरा सिंह एंबुलेंस द्वारा संजय का शव लेकर गांव गूढ़ा पहुंचा। संजय का शव देखकर परिजन सकते में रह गए। भूरा सिंह ने परिजनों को रविवार की रात्रि में संजय की मौत होने की जानकारी दी। परिजनों ने संजय की हत्या की आशंका जताते हुए मंडावली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ गांव गूढ़ा पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। संजय के भाई राजीव ने पुलिस को मामले में तहरीर सौंपी। पुलिस ने गांव पहुंचे उसके साथी कर्मचारी भूरा सिंह से घटना की जानकारी की। भूरा सिंह संजय के साथ ही उसके कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed