{"_id":"64876c05770b272c6a0e1c24","slug":"gudhas-lake-will-become-a-picnic-spot-cdo-inspected-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-1326-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गूढ़ा की झील बनेगी पिकनिक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गूढ़ा की झील बनेगी पिकनिक स्पॉट
Tue, 13 Jun 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
मंडावली के गूढ़ा में झील का निरीक्षण करते पूर्ण बोरा।
सीडीओ ने झील क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए कार्य योजना बनाने के निर्देश
फोटो-12एनजेडबी02ए और 02बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/मंडावली। ग्राम पंचायत गूढ़ा की झील को पिकनिक स्पाॅट के रूप में विकसित किया जाएगा। सीडीओ पूर्ण बोरा ने नजीबाबाद ब्लॉक की झील के सुंदरीकरण के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
सीडीओ पूर्ण बोरा ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, बीडीओ ज्योति चौधरी, नायब तहसीलदार सार्थक चावला की उपस्थिति में ग्राम पंचायत गूढ़ा की 80 बीघा में फैली झील और ग्राम पंचायत की भूमि पर लगे आम के बाग क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीडीओ ने झील में पर्याप्त पानी की उपलब्धता को देखते हुए मनरेगा से झील और क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने झील में कम से कम चार नाव डालने, झील के चारों ओर सोलर लाइट लगवाने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत गूढ़ा के आसपास जटपुरा बोंडा, रहमापुर, प्रेमपुरी, सीतावाली, ग्राम पंचायत क्षेत्र है। झील क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को सैर सपाटे और मनोरंजन के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। सीडीओ के भ्रमण के दौरान एपीओ दिनेश कुमार, पंचायत सचिव अतुल भारती, मनरेगा तकनीकी सहायक अतुल कुमार, ग्राम प्रधान पति नरवैल सिंह, विकास कुमार, विजेंद्र पाल सहित क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।