फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guava, banana, apple and watermelon become expensive due to increased demand

Bijnor News: मांग बढ़ने से अमरुद, केला, सेब, तरबूज महंगे

Sat, 07 Feb 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Guava, banana, apple and watermelon become expensive due to increased demand
किरतपुर। ठंड के कम असर और मांग में तेजी के चलते फल बाजार में रौनक लौट आई है। शादी का मौसम शुरू होते ही फलों की टोकरी और सजावट की बुकिंग बढ़ गई है, जिसका सीधा असर फलों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। बाजार में संतरे की जगह किन्नू लोगों की पहली पसंद बन गया है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों तक ठंड और मांग की कमी के कारण फल कारोबार सुस्त पड़ा था, लेकिन फरवरी में मांगलिक कार्यक्रमों के चलते फलों की खपत बढ़ने से दामों में उछाल दर्ज किया गया। फल मंडी से लेकर फुटकर दुकानों तक अच्छी गुणवत्ता वाले सेब के दाम 160 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 200 रुपये तक पहुंच गए हैं। अमरूद भी 50 रुपये किलो से बढ़कर 80 रुपये किलो में बिक रहा है। तरबूज के दाम 30 रुपये से 50 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

फल कारोबारियों का कहना है कि ठंड के कारण कुछ समय तक लोग ठंडी तासीर वाले फलों से दूरी बनाए हुए थे, जिससे बिक्री प्रभावित हुई थी। अब शादी सीजन शुरू होते ही टोकरी और सजावट के लिए ऑर्डर आने लगे हैं, जिससे बाजार में फिर से चमक आ गई है। कारोबारियों के अनुसार संतरे की आवक कम होने और स्वाद के कारण इस बार किन्नू की मांग ज्यादा है। किन्नू संतरे की तुलना में अधिक पसंद किया जा रहा है, जिससे इसकी बिक्री में इजाफा हुआ है। फल विक्रेताओं का कहना है कि बाहर से आने वाले फलों की आवक सामान्य है, लेकिन मांग बढ़ने से आने वाले दिनों में दामों में और तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed