{"_id":"67140446495f3e19cb024c67","slug":"guards-deployed-at-health-units-for-better-security-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-133941-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वास्थ्य इकाइयों पर बेहतर सुरक्षा के लिए तैनात किए गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वास्थ्य इकाइयों पर बेहतर सुरक्षा के लिए तैनात किए गार्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जा रही है। इसके लिए शुरूआत में चार केंद्रों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। ताकि वहां तैनात स्टॉफ और मरीजों को हानि नहीं पहुंच सके। भविष्य में जल्द ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गार्ड की तैनात होगी।
कोलकाता के मेडिकल काॅलेज में महिला जूनियर डॉक्टर की दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद डॉक्टरों ने सरकार से अस्पतालों में सुरक्षा की मांग की थी। अस्पतालों में स्टॉफ, मरीज, तीमारदार के साथ कोई घटना न हो। इसके लिए ही उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के जरिए सुरक्षा गार्डो की तैनाती की गई है।
बिजनौर में सीएचसी स्याऊ, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद पर 20 सुरक्षा गार्डो की तैनाती हुई है। एक सीएचसी पर पांच सुरक्षा गार्ड की तैनात किए गए हैं। वह स्वास्थ्य केंद्र पर सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। तैनाती से पहले सीएचओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने सुरक्षा गार्डो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।