फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   GST team raids brick kiln

Bijnor News: ईंट-भट्ठे पर जीएसटी टीम की छापा

Wed, 22 Apr 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
GST team raids brick kiln
शेरकोट। जीएसटी विभाग की टीम ने नूरपुर-छिपरी मार्ग स्थित ईंट भट्ठे पर छापा मारकर दस्तावेज खंगाले। भट्ठे में बिजनौर के तालिब बंधुओं की हिस्सेदारी की भी चर्चा है। मंगलवार को जीएसटी के डिप्टी आयुक्त पुष्पेश कुमार के नेतृत्व में 15 सदस्य टीम ने ईंट भट्ठे पर छापा मारा। टीम ने भट्ठा संचालन से जुड़े खाते, आय-व्यय विवरण और स्टॉक रजिस्टर की गहन जांच की। डिप्टी आयुक्त ने बताया कि अनियमितता पाने पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले इसी ईंट-भट्ठे पर अन्य विभागों के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन

तालिब बंधुओं का शेरकोट से पुराना नाता

बिजनौर में रहने वाले तालिब बंधुओं का शेरकोट से पुराना नाता है। तालिब बंधु नगर के मोहल्ला मनिहारान में रहकर शीशी बनाने का पुश्तैनी काम करते थे। यहां उनकी पुश्तैनी संपत्ति भी है। करीब 20 साल पहले वह शेरकोट से बिजनौर चले गए। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी के साथ हुए विवाद के बाद तालिब बंधु चर्चा में आए। घटना के बाद प्रशासन ने तालिब बंधुओं की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed