फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   GST is increasing, consumers are shopping

बढ़ रहा है जीएसटी, उपभोक्ता कर रहे हैं खरीदारी

Mon, 19 Oct 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
GST is increasing, consumers are shopping
बढ़ रहा है जीएसटी, उपभोक्ता कर रहे हैं खरीदारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले का व्यापार फिर से पटरी पर लौटने लगा है। जीएसटी संग्रह में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां तक कि जीएसटी संग्रह ने पिछले साल के टैक्स को भी पीछे छोड़ दिया है। त्योहारी सीजन अब शुरू हो गया है। इसमें व्यापारियों को बंपर बिक्री की उम्मीद है। व्यापारियों उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए सामान भी मंगवाना शुरू कर दिया है।
जिले में वाणिज्य कर विभाग में 12 हजार से अधिक व्यापारी पंजीकृत हैं। विभाग को बाजार से मिलने वाला टैक्स पूरी तरह जनता की खरीदारी पर निर्भर करता है। जीएसटी एक तरह से यह दर्शाने का सही तरीका होता है कि किसी जिले के ग्राहक कितना बाजार में आ रहे हैं। जिले में मुख्य रूप से जीएसटी चीनी और ऑटोमोबाइल की बिक्री पर मिलता है। माना जा रहा था कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी उपभोक्ता बाजार से दूरी बनाएंगे। लेकिन जिले के उपभोक्ता लगातार बाजार में आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद जिले का बाजार बहुत तेजी से बढ़ा है। खरीदारी से मिलने वाले जीएसटी ने पिछले सालों के टैक्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

जिले को मिला जीएसटी संग्रह
महीना 2019-20 2020-21
अप्रैल 15.03 1.07
मई 18.02 5.58
जून 15.09 16.63
जुलाई 19.50 20.07
अगस्त 15.79 25.91
सितंबर 11.52 16.89
योग 94.98 86.18
नोट : आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं और करोड़ रुपये में हैं।
व्यापारियों को मिलेगी 36 लाख की छूट
सरकार की ओर से व्यापारियों को ब्याज में छूट देकर राहत दी गई है। जो व्यापारी समय से टैक्स जमा नहीं कर पाते उनकी बकाया राशि पर ब्याज लगाया जाता है। मार्च 2019 तक के बकाया के ब्याज को सरकार ने माफ करने की बात कही है। इसके लिए व्यापारियों को विभाग में अपना बकाया टैक्स जमा करना होगा। यह छूट केवल अक्तूबर के महीने तक ही लागू रहेगी। जिले के व्यापारियों का 36 लाख रुपये तक का टैक्स माफ हो सकता है। व्यापारी नेता मनोज कुच्छल का कहना है कि उपभोक्ताओं ने बाजार का रुख किया तो है। बाजार में उपभोक्ता आएं और खरीदारी करें। कहा कि जनता ऑनलाइन खरीदारी के बजाए बाजार में आकर दुकानों से खरीदारी करे। बिना उपभोक्ता के आए बाजार में रौनक नहीं रहती है। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक एके सिंह का कहना है जिले में जीएसटी में पिछले साल के महीनो से ज्यादा संग्रह आया है। दीपावली पर बंपर खरीदारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed