{"_id":"6691af0cfe485dc08f04e267","slug":"group-teachers-submitted-mass-resignation-in-protest-against-online-attendance-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-113253-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में संकुल शिक्षकों ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में संकुल शिक्षकों ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन
शिक्षक बोले, खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया इस्तीफा
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा, नहीं मिला सामूहिक त्यागपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शुक्रवार को धामपुर ब्लॉक के सभी संकुल शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को अपने पद से सामूहिक त्यागपत्र सौंप दिया। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि उन्हें कोई सामूहिक त्यागपत्र नहीं मिला।
सामूहिक त्यागपत्र में संकुल शिक्षक जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, संजीव कौशिक, पारस गोयल, दीपक कुमार, संदीप कुमार, दिनेश कुमार, रेनू रानी, मीनाक्षी राजपूत, आसाराम, निर्देश कुमारी, हेमंत कुमारी, सुमाली श्याम, दीपशिखा राजपूत आदि ने इस्तीफे सौंपे। कहना है कि शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी एमएल त्रिवेदी को सामूहिक त्यागपत्र सौंपा है। बताया कि वह पिछले कई वर्षों से संकुल शिक्षक पद के दायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सभी अपने संकुल शिक्षक पद से इस्तीफा दे रहे हैं ।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी एमएल त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें कोई सामूहिक त्यागपत्र नहीं सौंपा गया है। संकुल शिक्षकों की ओर से सामूहिक त्यागपत्र प्राप्त होता है तो वह स्वीकृति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में दिया ज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उच्चधिकारियों के नाम डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद जमाली ने ज्ञापन में कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था केवल बेसिक शिक्षा विभाग में लागू की जा रही है। इससे शिक्षक स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। उनमें शासन एवं विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। इसलिए उन्होंने समस्याओं का समाधान होने के बाद ही ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था लागू करने की मांग की।