फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Group of vultures seen in Kalagarh

कालागढ़ में दिखा गिद्धों का समूह

Thu, 27 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Group of vultures seen in Kalagarh
कालागढ़ के सूखास्रोत मे बैठे गिद्ध। - फोटो : BIJNOR
कालागढ़ में दिखा गिद्धों का समूह
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के कालागढ़ में गिद्धों का एक समूह दिखाई देने से वन विभाग अधिकारियों में हर्ष की लहर है। वहीं कोठराव में वन विभाग गिद्धों का इंतजार कर रहा है। गिद्धों के दिखाई देने को वन विभाग के अधिकारी पर्यावरण की शुद्धता का सूचक मान रहे हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के कालागढ़ में बृहस्पतिवार को गिद्धों का एक समूह सूखास्रोत में देखने को मिला। इस समूह में 40-50 तक गिद्ध दिखाई दिए। सूखास्रोत में अक्सर होली पर्व से पूर्व गिद्ध नजर आते हैं। इस बार काफी पहले ही गिद्धों की आमद हो गई है। वहीं, कार्बेट पार्क के अन्य इलाकों में गिद्ध के नहीं दिखाई देने पर चिंता है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन रमाकांत तिवारी का कहना है कि कालागढ़ में गिद्धों का इतनी संख्या में दिखाई देना पर्यावरण की शुद्धता को दर्शाता है। इस जीव के कारण पर्यावरण की शुद्धता बनी रहती है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में गिद्धों के घोंसले मौजूद हैं। इनका संरक्षण किया जा रहा है। इस बार कोठीराव के वनों में गिद्ध देखने को नहीं मिले है। वहां इनका 30-35 का समूह नजर आता है। वन विभाग इनका इंतजार कर रहा है। गश्ती दल को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं, गिद्धों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

वन्यजीवों से दूरी बनाने के दिए निर्देश
कालागढ़। मौसम के एक बार फिर से सर्द होने के साथ ही कालागढ़ क्षेत्र में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से हाथी निकल आए हैं। हाथी जंगलों से बाहर सड़कों पर आसरा ले रहे हैं। पटेरपानी से सैंडिल बांध होकर रामगंगा बांध के जल विद्युत गृह क्षेत्र में हाथी दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग पहले ही यहां वन्यजीवों के होने की बात कह चुका है। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि रामगंगा बांध का क्षेत्र कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों का विचरण स्थल है। यहां अक्सर जीव आ जाते हैं। बेहतर है कि इन जीवों से दूरी बनाए रखें। वहीं, क्षेत्रीय लोगों को आवागमन के दौरान वन्यजीवों के हमले का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed