फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Grocery traders protest against selling English medicine

किराना व्यापारियों के अंग्रेजी दवाई बेचने का विरोध

Tue, 24 Aug 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Grocery traders protest against selling English medicine
किराना व्यापारियों के अंग्रेजी दवा बेचने का विरोध
विज्ञापन

बिजनौर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में जनपद की 22 इकाइयों के कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने एकमत होकर देवेंद्र कुमार गुप्ता को चेयरमैन और सोमपाल सिंह का उपाध्यक्ष पद के लिए चयन किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से एकजुट होकर संगठन के हित में कार्य करने की अपील की गई। साथ ही किराना व्यापारियों द्वारा अंग्रेजी दवाइयों के बेचने पर गहरा रोष प्रकट करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

मंगलवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव अश्विनी शर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में कोरोना काल में दिवंगत हुए केमिस्टों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद नव निर्वाचित चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने संगठन की एकता एवं मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि फुटकर विक्रेताओं की ओर से ग्राहकों को दी जा रही छूट तथा थोक विक्रेताओं द्वारा साधारण ग्राहकों को भी कम मूल्य पर दवाई बेचने पर लगभग सभी इकाइयों के सचिवों ने आपत्ति दर्ज कराई। किराना व्यापारियों द्वारा बिना लाइसेंस के अंग्रेजी दवाइयों के बेचने पर विरोध जताया गया। वीरपाल सिंह द्वारा दिए गए सुझाव पर जिला इकाई में ही पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर सतीश गहलोत, अखलाक हुसैन, सलिल विद्यार्थी, अश्विनी शर्मा, परवीन सिंह, योगेंद्र चौहान, वीरपाल सिंह, संजीव, खुर्शीद अहमद, सुनील कुमार, इंदर सिंह चौहान, सुशील त्यागी, नरेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed