{"_id":"5cb7730bbdec221450546f2a","slug":"grim-fire-in-grocery-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान में लगी भीषण आग
Thu, 18 Apr 2019 12:10 AM IST
Deepak Sharma
बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। गांव स्याऊ में एक किराना की दुकान में लगी भयंकर आग से करीब पचास लाख का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की लपटों से दुकान के ऊपर बना मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार ने मकान की छत से रस्सी के सहारे पड़ोस की छत पर उतरकर जान बचाई। हादसे में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
गांव जाफरपुर कोट निवासी संजय सिंह चांदपुर क्षेत्र के गांव स्याऊ में निजी बिल्डिंग में युक्ता किराना स्टोर के नाम से दुकान करते हैं। दुकान के ऊपर ही उनका मकान बना हुआ है। घर में आने जाने का रास्ता भी दुकान के अंदर से ही है। मंगलवार को दुकान का काम निपटाकर संजय रोज की तरह शटर बंद कर ऊपर चले गए।
रात्रि में किसी समय दुकान में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान के साथ-साथ घर के ऊपरी हिस्से को भी चपेट में ले लिया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के ऊपर घर में पहुंच जाने से घर का सामान जल गया। संजय ने बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब चार बजे उठी तो उसने आग की लपटे और धुआं देखा और शोर मचाया। परिवार के लोग उठे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत मोहल्लेवासियों को आवाज लगाई। चीख-पुकार सुनकर लोगों का जमावड़ा लग गया। आग मकान की तीनों मंजिलों तक फैल चुकी थी। मोहल्लेवासियों ने दमकल को फोन किया। मौके पर पहुंची चांदपुर, बिजनौर, धामपुर, नगीना, गजरौला की दमकल गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक दुकान और घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। दमकल टीम ने दुकान का शटर तोड़ा। गांववासियों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि गांव के चार सबमर्सिबल से पानी की पूर्ति की गई। आग में किराना के सामान के साथ ही सभी घरेलू सामान, नगदी जलकर राख हो गई।
आग की लपटों के बीच फंसा रहा परिवार
हादसे के दौरान पूरा परिवार ऊपर मकान में फंसा था और चारोें ओर से उन्हें आग की लपटों ने घेर रखा था। मोहल्लेवासियों की मदद से बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को खिड़की के रास्ते से पड़ोस की छत पर रस्सी के सहारे उतारा गया। आग से पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। संजय ने बताया कि हादसे में उसका करीब पचास लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। संजय ने बताया कि आग शॉर्टसर्किट से हो सकती है या किसी ने लगाई है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।