फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Green flag starting from forest department will start

वन विभाग से मिली हरी झंडी, शुरू होगा निर्माण

Tue, 23 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 23 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Green flag starting from forest department will start
जलीलपुर क्षेत्र के ग्राम नारनौर के पास गंगा पर अधूरा बना पड़ा पुल। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गंगा पर नारनौर गांव से बनने वाले पुल सहित तीन पुलों के निर्माण को वन विभाग ने मंजूरी दे दी है। 2008 से नारनौर के पास पुल का निर्माण शुरू हो गया था, लेकिन वन विभाग की एनओसी न मिलने पर पुल का निर्माण बीच में ही रोक दिया गया था। करोड़ों रुपये लगने के बाद पुल निर्माण अधर में छोड़ दिया गया था। इस पुल के बनने से उत्तराखंड, बिजनौर से मेरठ, दिल्ली व हरियाणा की दूरी काफी कम हो जाएगी। 
विज्ञापन


नारनौर गांव के पास गंगा पर पुल बनाने की शुरुआत 2008 में की गई थी। पुल बनने से हस्तिनापुर होते हुए ट्रैफिक गुजरना था। पुल के बनने से उत्तराखंड के रामनगर, काशीपुर, जसपुर, ठाकुरद्वारा, स्योहारा, नूरपुर, कालागढ़, धामपुर, चांदपुर से मेरठ की दूरी में 50 किमी, दिल्ली की दूरी करीब 35 किमी, बागपत की दूरी 50 किमी और हरियाणा के रोहतक व करनाल की दूरी करीब 50 किमी कम होनी थी। दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर यदि गढ़मुक्तेश्वर में जाम लगता है तो नारनौर पुल से ट्रैफिक को डायवर्ट करके जाम से निपटा जा सकता है। 
विज्ञापन


यह पुल सेंचुरी एरिया में बनाया जा रहा था। पुल बनाने से पहले सेतु निगम के अधिकारियों ने वन विभाग से परमिशन नहीं ली थी। इस वजह से करोड़ों रुपये लगने के बाद भी पुल का निर्माण बीच में ही रोक दिया गया था। खादर क्षेत्र में गंगा पर रुड़की को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल से बिजनौर से रुड़की व सहारनपुर की दूरी 50 किमी कम होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालन नदी पर पुल बनना भी प्रस्तावित है। मालन नदी पर पुल बनने से नदी में उफान आने पर यातायात बाधित नहीं होगा। वन विभाग ने काफी लंबे समय के इंतजार के बाद इन पुलों के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने से पुल बनने का काम जल्दी शुरू होगा। 
डीएफओ डा.एम सेम्मारन ने इन पुलों के निर्माण को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed