फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Great man in the funeral

शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Great man in the funeral
नूरपुर क्षेत्र के ग्राम आलमपुरी में विधायक लोकेंद्र चौहान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  विधायक लोकेंद्र चौहान को उनके गांव आलमपुरी में बृहस्पतिवार को अंतिम विदाई दी गई। उनकी शवयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी। ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, लोकेंद्र भैया तुम्हारा नाम रहेगा’ के नारे उनकी शवयात्रा के दौरान लगते रहे। शवयात्रा में सूबे के कई मंत्री, विधायक, सांसदों व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक का अंतिम संस्कार उनके घर के पास खरीदी गई प्लॉट में किया गया। बड़े पुत्र तेजस्व ने उन्हें मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र चौहान का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के प्रांगण में रखा गया था। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। उनका शव डीप फ्रिजर में रखा गया था। लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए आ जा रहे थे। बृहस्पतिवार को करीब साढ़े 11 बजे तक विधायक का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा रहा। अंतिम दर्शन के हेलीकाप्टर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी पहुंचे। उन्होंने अंतिम दर्शन करने के दौरान विधायक के शव पर पुष्प चढ़ाकर उनके पिता महेशचंद व भाई सीपी सिंह को सांत्वना दी। इसके बाद घर से उनकी शव यात्रा शुरू हुई। शवायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जब तक सूरज चांद रहेगा, लोकेंद्र भैया तुम्हारा नाम रहेगा के नारे गूंजने लगे। शवयात्रा घर से गांव के मुख्य मार्गों से निकलती हुई घर के पास स्थित नौ बीघा जमीन में पहुंची। वहां अपर पुलिस महानिदेशक बरेली प्रेम प्रकाश, कमिश्नर मुरादाबाद राजेश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहित बेनीवाल, डीएम अटल कुमार राय, एसपी प्रभाकर चौधरी समेत तमाम अफसर व भाजपा नेताओं ने पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके 11 साल के पुत्र तेजस्व ने विधायक के शव को मुखाग्नि दी।  अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ जमा रही। इलाके तक के लोग वहां जमा रहे। बड़ी तादाद में महिलाएं भी वहां मौजूद थीं। हर किसी की आंख नम थी। हर कोई विधायक को याद करके फूट-फूटकर रो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed