{"_id":"60bfb8d08ebc3e201b7abe69","slug":"grant-will-be-given-on-purchase-of-agricultural-machinery-bijnor-news-mrt5418665160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगा अनुदान
विज्ञापन
कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगा अनुदान
बिजनौर। शासन द्वारा कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। कृषि यंत्र एवं फार्म मशीनरी बैंक पर अनुदान प्राप्त करने के लिए एफपीओ, पंजीकृत किसान समिति व एनआरएलएम समूह आवेदन कर सकते हैं।
शासन द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए मल्चर, जीरो टिल सीड कम फर्टी ड्रिल, हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी प्लाइ, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, श्रोडर आदि पर अनुदान दिया जाएगा। दो कृषि यंत्रों तक मूल्य का 50 प्रतिशत तथा मशीनरी बैंक पर 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। दस हजार रुपये से अधिक कीमत के कृषि यंत्रों के लिए ढाई हजार व एक लाख से अधिक कीमत के कृषि यंत्रों के लिए पांच हजार की जमानत राशि जमा करनी होगी। इसके लिए विभागीय पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल www.upagriculture.com पर नौ जून को सुबह 11 बजे से यंत्रों की बुकिंग को टोकन निकाले जाएंगे। यूनियन बैंक में जमानत राशि जमा करनी होगी। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। संवाद