{"_id":"64c261a9559ef8b46300c576","slug":"grandmother-kills-grandson-tired-of-parenting-in-bijnor-read-full-story-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बालक की मौत की वजह तलाश रही थी पुलिस, दादी के मुंह से सच सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बालक की मौत की वजह तलाश रही थी पुलिस, दादी के मुंह से सच सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान
Thu, 27 Jul 2023 05:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Jul 2023 05:55 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दादी पर शक जताते हुए दादी से पूछताछ की तो हैरान करने वाला सच सामने आया।
विज्ञापन
murder
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर पालन पोषण से तंग आकर दादी ने ही बालक की हत्या कर डाली। पौत्र की हत्यारोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस हत्याकांड को लेकर हर कोई हैरत में है।
मंगलवार की देर शाम सदर बाजार निवासी आरिफ का बेटा समद (7) घर पर स्थित कमरे में मृत पड़ा मिला था। उस वक्त मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह मृत बालक के ननिहाल वालों ने बालक को कई कई दिन कमरे में बंद करने और भूखा रखने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की वजह से मौत होने की बात सामने आई। हालांकि पहले बीमारी के चलते मौत होना माना जा रहा था।

बता दें कि मृतक बालक का पिता आरिफ दिल्ली में रहकर एक होटल में काम करता है। जबकि उसकी पत्नी समा परवीन विवाद के चलते चार सालों से अपने मायके काजीपाड़ा में रह रही है। इनके बेटे अर्श (11) और समद (7) अपनी दादी बुंदिया के पास रहते थे।
बालक समद की मौत के बाद पुलिस ने बारीकी से पड़ताल की तो मामला हत्या का निकला। सूत्रों की मानें तो मृतक के बड़े भाई ने भी दबी जुबान में मारने की बात पुलिस को बता दी थी। शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि बालकों का पिता और मां भी घर पर नहीं रहते हैं।
दोनों बालक अपनी दादी के पास रहते थे। अब दादी ने हाथ से बालक का मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल के अनुसार हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि समद बीमार भी रहता था, अब वह देखभाल से तंग आक चुकी थी। इसलिए हत्या कर दी।