{"_id":"66bbb852a2b345f059007744","slug":"grand-tricolor-rally-taken-out-in-the-city-flowers-showered-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-128839-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली, हुई पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली, हुई पुष्पवर्षा
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला एवं आरवीआईटी कॉलेज की ओर से मंगलवार को मां तुझे प्रणाम की भावनाओं से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस तिरंगा रैली में आरवीआईटी कॉलेज के छात्र -छात्राओं के जुनून और देशभक्ति से सराबोर नारों की गूंज रही। शहर में सिविल लाइन में तिरंगा रैली पर पुष्पवर्षा हुई।
मंगलवार को तिरंगा रैली का शुभारंभ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह एवं आरवीआईटी कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर सनी देशवाल, उत्तम शुगर मिल के जीएम नरपत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। तिरंगा रैली नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर कलक्ट्रेट, रोडवेज बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस, नगर पालिका बिजनौर चौराहा, सिविल लाइन से होते हुए शास्त्री चौक, जजी चौक होती हुई बिजनौर नेहरू स्टेडियम पर संपन्न हुई।
रैली में छात्रों के हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वह देशभक्ति गानों पर आगे बढ़े। साथ ही विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ पनप रही देशभक्ति की भावना को जगह जगह पुष्पवर्षा करके सराहा गया।
विज्ञापन
तिरंगा रैली में आरवीआईटी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। तिरंगा रैली पर सिविल लाइन में बीकानेर मिष्ठान भंडार की ओर से पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर आरवीआईटी कॉलेज के संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार, डॉ. हितेश कुमार, रजिस्ट्रार विपिन कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
15 अगस्त को होगा सामूहिक राष्ट्रगान
अमर उजाला व आरवीआईटी कॉलेज की ओर से 15 अगस्त को सुबह 10 बजे शास्त्री चौक पर मां तुझे प्रणाम के तहत सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन होगा।