फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Grand procession taken out on Hanuman's birth anniversary

हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Mon, 18 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on Hanuman's birth anniversary
हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

नगीना। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बालाजी सेवा मंडल की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियों ने लोगो को खूब आकर्षित किया।
शनिवार रात रेलवे स्टेशन के करीब से श्री हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रात्रि करीब 11 बजे बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल बैंड के कलाकार अपनी सुरीली आवाज व धार्मिक गीतों के जरिए लोगों को नृत्य करने के लिए मजबूर कर रहे थे। शोभायात्रा में श्री राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सिंचाई की कॉलोनी के पास समाजसेवी शेख़ परवेज पाशी ने फूलों की वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में सचिन अग्रवाल डिंपल, राकेश अग्रवाल, अतुल भारद्वाज, अमित गुप्ता, शीतांशु अग्रवाल, प्रमोद चौहान, पंडित सचिन शर्मा, रोहित कुमार रवि, मोहित गोयल, प्रदीप गर्ग आदि मौजूद रहे। उधर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बाइक रैली निकाली। इस मौके पर अरुण प्रताप चौधरी, अतुल सैनी, शिवम सूट, राहुल सैनी, रोहित खुराना, मोनू सैनी, रोहन राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भजनों के माध्यम से किया गुणगान
किरतपुर। हनुमानधाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिर में हवन भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार रात हनुमान धाम पर हुए कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के नाम लेने से बड़े-बड़े संकट टल जाते हैं। इस मौके पर कलाकारों ने हनुमान जी के भजनों का गुणगान किया। हनुमान धाम के संस्थापक प्रदीप चौहान ने डॉ. धर्मवीर सिंह, सुनील त्यागी और सीओ गजेंद्र पाल सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सूर्यमणि रघुवंशी, अमित नारायण, विधायक मनोज पारस, संजीव बबली, मदनलाल अरोड़ा, गजेंद्र पाल सुमित राठी आदि रहे।

नगीना में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।

नगीना में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed