{"_id":"5f5131448ebc3e54a5447dc5","slug":"graduate-first-year-admission-list-released-nazibabad-news-mrt499509313","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की सूची जारी
विज्ञापन
स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश सूची जारी
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी। सात सितंबर तक विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
साहू जैन कालेज की प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए वेबसाइट और कालेज के नोटिस बोर्ड पर प्रवेश की मेरिट सूची जारी की। बीएससी जीव-विज्ञान वर्ग में ओबीसी में 78.35 प्रतिशत अंक वाले बालक और 76.49 अंक वाली बालिकाएं अंतिम प्रवेश पा सकेंगी। एससी बालक वर्ग में अंतिम प्रवेश प्रतिशत 77.53 और बालिका वर्ग में 76.49 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग में अंतिम प्रवेश पाने वाले बालक का प्रतिशत 81.24 और बालिका का 80.41 प्रतिशत जारी किया गया है।
बीएससी प्रथम वर्ष गणित वर्ग में ओबीसी बालक का 67 प्रतिशत, बालिका का 59.6 प्रतिशत, एससी वर्ग में बालक का 70.6 प्रतिशत, बालिका का 63 प्रतिशत और सामान्य वर्ग में अंतिम प्रवेश पाने बालक का 75.4 प्रतिशत और बालिका का 72.8 प्रतिशत होगा।
बीकॉम में ओबीसी में प्रवेश पाने वाले अंतिम बालक का 67.63 प्रतिशत और बालिका का 66.6 प्रतिशत, एससी में बालक का 63.3 प्रतिशत, बालिका का 60.41 प्रतिशत, सामान्य वर्ग में बालक का 74.64 प्रतिशत, बालिका का 66.6 प्रतिशत प्रवेश सूची में प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
बीए प्रथम वर्ष में ओबीसी में प्रवेश पाने वाले बालक का 62.27 प्रतिशत, बालिका का 60.41 प्रतिशत, एससी में बालक का 61.86 प्रतिशत, बालिका में 60.62 प्रतिशत और सामान्य वर्ग में बालकों के प्रवेश का अंतिम 67.84 प्रतिशत और बालिकाओं का 66.39 प्रतिशत प्रवेश की मेरिट सूची में दर्शाया गया है। प्राचार्या ने बताया कि प्रथम मेरिट लिस्ट में प्रवेश की अंतिम तिथि सात सितंबर के बाद रिक्त सीटों पर अन्य विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।