फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government should provide Rs 1 crore each to the families of deceased BLOs: Ajay Rai

दिवंगत बीएलओ के परिवारों को एक-एक करोड़ की मदद करे सरकार : अजय राय

Sat, 06 Dec 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 06 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Government should provide Rs 1 crore each to the families of deceased BLOs: Ajay Rai
किरतपुर के गांव भरैकी मृतक बीएलओ के परिजनों को सांत्वना देते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
धामपुर/किरतपुर (बिजनौर)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार शाम दिवंगत बीएलओ शोभारानी सैनी के मोहल्ला बाड़वान स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इसके अलावा उन्होंने किरतपुर क्षेत्र के गांव भरेकी में बीएलओ राजवीर सिंह के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा एसआईआर प्रक्रिया के चलते बीएलओ दबाव में हैं। जिसमें प्रदेश में दस बीएलओ की जान चली गई। कांग्रेस पार्टी का एक -एक कार्यकर्ता मृतक बीएलओ के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने योगी सरकार से मृतकों के परिजनों को एक -एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

राय ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से नफरत और भय का माहौल है। दवाओं के नाम पर जहर दिया जा रहा है। बच्चियां लापता हो रहीं हैं। एक तरफ धर्म ध्वजा फहराई जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में अधर्म हो रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह, शेरबाज पठान, आदित्य सिंह, नदीम अहदम, वसीउर्रहमान, सुधीर कुमार एडवोकेट, राजेंद्र सिंह, जसराज जसंह, उदयराज सिंह, जेके जैतरिया, फैजान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर के गांव भरेकी में मृतक बीएलओ राजवीर सिंह की पत्नी व बच्चों से मिलकर प्रदेशाध्यक्ष ने शोक संवेदना प्रकट कर कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस सम्मेलन करने जा रही है और इस सम्मेलन में वह उत्तर प्रदेश में बीएलओ की मृत्यु और समस्याओं को उठाएंगे। उन्होंने ने मृतक राजवीर के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुदस्सिर जमां खां, नजाकत अली, नीरज चौधरी, सुधीर पाराशर, मुबश्शिर जमां खां, साजिद खां, डॉ. अशवाक, आरके सिंह, गय्यूर सिद्दीकी एवं ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार आदि रहे।

किरतपुर के गांव भरैकी मृतक बीएलओ के परिजनों को सांत्वना देते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

किरतपुर के गांव भरैकी मृतक बीएलओ के परिजनों को सांत्वना देते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed