फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government serious about doubling farmers' income

भारतीय किसान संघ की ओर से किसान संगोष्ठी आयोजित

Thu, 05 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government serious about doubling farmers' income
किसानों की आय दोगुना करने के प्रति सरकार गंभीर
विज्ञापन

बिजनौर, नांगलसोती। भारतीय किसान संघ की ओर से किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के प्रति गंभीर है। किसानों को सरकारी योजना से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास जारी है।

नांगलसोती क्षेत्र में भारतीय किसान संघ की ओर से गांव चमरोला में धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बिजनौर कुंवर भारतेंद्र सिंह सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं से किसानों को फायदा पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के प्रति गंभीर है। उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी नरपाल मलिक ने सहफसली खेती के साथ उत्तम कृषि करने के किसानों को टिप्स दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने पशुओं में होने वाली बीमारियों की जानकारी के साथ-साथ उनकी रोकथाम के किसानों को उपाय बताए। जिलामंत्री राजकुमार सिंह के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में करण सिंह, मदनपाल सिंह, सुनील कुमार, रामगोपाल, भारत सिंह, लाल सिंह, संजीव कुमार, सुरेशपाल सिंह, रमेश सिंह, वीरेंद्र शर्मा, ईशम सिंह, सुकर्मपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed