फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government's close watch on answer sheets

उत्तर पुस्तिकाओं पर शासन की पैनी नजर

Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government's close watch on answer sheets
उत्तर पुस्तिकाओं पर शासन की पैनी नजर
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन मुरादाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। परीक्षा केंद्रों पर आवंटित एवं प्रयुक्त एक-एक कापी का हिसाब देखा जाएगा। साथ ही कापियों का संकलन केंद्रों के रिकॉर्ड से मिलान होगा।
जिले के 131 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा हो रही है, 12 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान सभी पेपर महत्वपूर्ण हैं। छह अप्रैल को मुरादाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल का मामला पकड़ा गया। प्रशासन जानकारी होने पर जिले की व्यवस्था को और कसने में जुट गया। शासन ने संयुक्त निदेशक शिक्षा को जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जो जिले में कैंप करके निगरानी कर रहे हैं। संयुक्त निदेशक ने डीआईओएस समेत अन्य आला अधिकारियों से विषय पर चर्चा की। इसके बाद व्यवस्था को कड़क बनाने के रणनीति बदली। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि सचल दल प्रभारी पहले से ही परीक्षा केंद्रों पर पेपर व उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान कर रहे हैं। अब व्यवस्था को और टाइट किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये है उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर निर्देश
जिले के 131 केंद्र को करीब पौने पांच लाख उत्तर पुस्तिका आवंटित हैं। उत्तर पुस्तिका पर गोपनीय कोड अंकित है साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं पर नंबरिंग है। परीक्षार्थियों को परीक्षा में क्रम से उत्तर पुस्तिका वितरित करने के निर्देश है। अनुपस्थित परीक्षार्थी की कापी नंबर के साथ वापस होगी। केंद्र व्यवस्थापक वापस हुई कापी का इस्तेमाल दोबारा नहीं कर सकेगा। केंद्र को रोजाना प्रयुक्त एवं बची उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण संकलन केंद्र को निश्चित प्रपत्र पर भेजना है। केंद्र को आवंटित व प्रयुक्त भी उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण भी भेजना है। प्रशासन ने निर्देश की क्रास चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने रैंडम चेकिंग बढ़ाने के दिए निर्देश
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा की बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह है। डीएम ने हिदायत दी है कि अधिकारी केंद्रों की रैंडम चेकिंग बढ़ाएं। रात में भी चेकिंग हो। उत्तर पुस्तिकाओं व पेपर्स की रोजाना चेकिंग हो। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर पीछे की ओर दरवाजा है तो उसे सील करा दिया जाए। साथ ही मुख्य रास्तों या गलियों में खुलने वाली खिड़की सील करें। केंद्र के आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को निर्देश दिए जाएं कि वे परीक्षा टाइम में बेवजह घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed