फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Sister Finds 55-Year-Old Brother Hanging at Home After Ramleela

बिजनौर: रामलीला देखकर घर लौटी बहन, भाई का शव फंदे पर लटका देख पैरों तले खिसकी जमीन, घर में अकेला था कलवा

Thu, 22 Oct 2026 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Oct 2026 10:45 AM IST
सार

बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र के लाड़नपुर गांव में 55 वर्षीय कलवा शर्मा का शव घर में फंदे पर लटका मिला। रामलीला देखकर लौटी बहन ने शव देखा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Bijnor News: Sister Finds 55-Year-Old Brother Hanging at Home After Ramleela
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र के लाड़नपुर गांव में बुधवार रात 55 वर्षीय कलवा शर्मा का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। कलवा अविवाहित था और गांव में अपने घर में अकेला रहता था। रामलीला देखकर घर लौटी उसकी बहन पुष्पा शर्मा ने दरवाजा नहीं खुलने पर युवकों की मदद ली। घर के अंदर पहुंचने पर उसे भाई का शव दीवार में लगे हुक से कपड़े के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन उसकी मौत को लेकर असमंजस में हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी के लिए आगे आए मुंबई के इन्फ्लुएंसर फैजान, टाइगर श्रॉफ के चालक की भी करेंगे मदद

विज्ञापन
Trending Videos

रामलीला देखकर लौटी बहन, घर का दरवाजा नहीं खुला
लाड़नपुर गांव निवासी 55 वर्षीय कलवा शर्मा श्रमिक था। वह अविवाहित था और गांव में स्थित अपने घर में अकेला रहता था। उसकी बहन पुष्पा शर्मा और भाई विजयपाल हैं। वहीं, सोहन शर्मा अपने परिवार के साथ हल्दौर में रहता है।

ग्रामीणों के अनुसार, दशहरा पर्व पर पुष्पा अपनी ससुराल से मायके आई हुई थी। बुधवार रात कलवा और पुष्पा गांव में आयोजित रामलीला देखने गए थे। बताया गया कि कलवा अपनी बहन को बताए बिना रामलीला से पहले ही घर लौट आया और मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

कुछ देर बाद पुष्पा भी रामलीला देखकर घर पहुंची। उसने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर वह परेशान हो गई।

विज्ञापन

युवकों ने दीवार फांदकर खोला दरवाजा
इसी दौरान रामलीला देखकर लौट रहे कुछ युवकों को पुष्पा ने रोक लिया और मदद मांगी। युवकों ने दीवार फांदकर घर का दरवाजा खोला। इसके बाद पुष्पा घर के अंदर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गई। उसके भाई कलवा का शव दीवार में लगे हुक से कपड़े के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार में भी शोक का माहौल बन गया। कलवा के घर में अकेले रहने और घटना के हालात को लेकर परिजन असमंजस में हैं।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल परिजन कलवा की मौत को लेकर असमंजस में हैं। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed