फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government order on tractor-trolleys not tolerated

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सरकार का आदेश बर्दाश्त नहीं

Sun, 16 Oct 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Government order on tractor-trolleys not tolerated
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सरकार का आदेश बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा संगठन ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा कटीले तारों पर सरकार का आदेश बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसान संगठन संघर्ष के लिए तैयार हैं। यह बात उन्होंने रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने आगामी पेराई सत्र में गन्ने के दाम कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। कहा कि संगठन के सदस्य लगातार बढ़ रहे हैं। महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा को ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उसी विचारधारा में शामिल होने के लिए रविवार को भाकियू टिकैत को छोड़कर बिजनौर जनपद के जिला महासचिव दुष्यंत राणा, तहसील अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील कुमार व सैकड़ों लोगों ने संगठन को स्वीकार करते हुए प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। दुष्यंत राणा ने कहा कि धामपुर मिल पर भाकियू अराजनैतिक ने जो आंदोलन किसान हित में किया था, भाकियू टिकैत के लोगों ने किसान हितों को दरकिनार कर मिल के साथ खड़े होकर आंदोलन का विरोध किया। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि संगठन किसानों के हितों के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed