{"_id":"60d4d2eb8ebc3ecc084c7b76","slug":"government-medicines-were-found-on-the-roadside-bijnor-news-mrt5443219144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे सरकारी दवाइयां पड़ी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे सरकारी दवाइयां पड़ी मिलीं
विज्ञापन
बिजनौर-मंडावर रोड के किनारे जिला अस्पताल के पास पड़ीं दवाइयां।
- फोटो : BIJNOR
सड़क किनारे सरकारी दवाइयां मिलीं
बिजनौर। जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे मंडावर रोड पर सरकारी सप्लाई की भारी मात्रा में दवाइयां पड़ी मिलीं। इन दवाओं को जलाने का भी प्रयास किया गया। सभी दवाइयों पर नॉट फोर सेल का लोगो भी लगा है। कुछ दवाइयां एक्सपायरी भी थी।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और मंडावर रोड स्थित भरत विहार कालोनी के बीच में काफी मात्रा में सड़क किनारे दवाइयां पड़ी मिलीं। किसी ने इन दवाओं को जलाने का भी प्रयास किया। इन सभी दवाइयों पर उत्तर प्रदेश सरकार सप्लाई के साथ नॉट फोर सेल का लोगो भी लगा है।
इनमें स्टेरिल डोपामिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन, ट्राईहैक्साफेनिडील टैबलेट्स, मेट्रोनिडाजोल टैबलेट्स आईपी-400 मिलीग्राम भी शामिल हैं। मेट्रोनिडाजोल टैबलेट्स की एक्सपायरी डेट भी जून 2021 है। भरत विहार कालोनी के कुलदीप सिंह चौहान, ताजवीर सिंह आदि ने देखा कि सड़क किनारे सैकड़ों की संख्या में दवाइयों और इंजेक्शन के पैकेट पड़े हैं। मौके पर जाकर देखा तो कुछ अधजली और और कुछ सही हालत में थे।
विज्ञापन
जांच कराई जाएगी: सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण पांडेय ने बताया कि दवा किसने फेंकी और क्यों फेंकी, इस मामले के जांच कराई जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।