फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government is working for the benefit of industrialists: Shankarlal

उद्योगपतियों का ही हित काम कर रही सरकार: शंकरलाल

Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government is working for the benefit of industrialists: Shankarlal
उद्योगपतियों का ही हित काम कर रही सरकार: शंकरलाल
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश डिस्टलरी मजदूर संघ का 11वां दो दिवसीय महासम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। संगठन पदाधिकारियों ने मजदूरों की समस्याओं को उठाया और प्राथमिकता से सरकार से उनकी समस्याओं का निदान कराने की मांग की है।

ग्राम मौज्जमपुर जैतरा स्थित मां शांति बाई सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को भारतीय मजदूर श्रमिक संघ के सम्मेलन में दूसरे और अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश संगठनमंत्री शंकर लाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार श्रमिकों का शोषण कर रही है। सरकार का दूसरा सत्र शुरू हो गया है, लेकिन उनका बेजबोर्ड अब तक नहीं लगाया गया है। केंद्र सरकार केवल उद्योगपतियों का हित ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतनमान 24 हजार रुपये और मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया तो संघ आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होगा। कार्यक्रम में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर शीघ्र नई कार्यकारिणी बनाने की घोषणा की गई। सम्मेलन में चीनी मिल डिस्लरी एवं श्रमिक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास यादव, प्रदेश महामंत्री श्रीकांत अवस्थी, प्रदेशाध्यक्ष मजदूर संघ शिव कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री पार्थनाथ दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिलामंत्री धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पुष्पक, अविनाश सैनी, रामपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed