फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government is keeping an eye on farmers' land: Rakesh Tikait

किसानों की जमीन पर सरकार की नजर है : राकेश टिकैत

Wed, 19 Oct 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Government is keeping an eye on farmers' land: Rakesh Tikait
बिजनौर के ग्राम बरूकी में भाकियू की सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : BIJNOR
किसानों की जमीन पर सरकार की नजर है : राकेश टिकैत
विज्ञापन

झालू (बिजनौर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इस देश को संगठन और संगठन की ताकत ही बचा सकती है। सरकार की नजर किसानों की जमीन पर है। किसानों द्वारा चलाएं जा रहे आंदोलनों के द्वारा ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। सरकार की नीतियां किसान विरोधी है।
यह बात उन्होंने मंगलवार को झालू के एक मंडप में आयोजित स्वागत समारोह में कहीं। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों के लिए गलत नीतियां तैयार कर रही है, जिससे मजबूरन किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है। सन् 1942 के कानून द्वारा लखनऊ के एयरपोर्ट की जमीन किसानों से छीन ली। किसानों की लड़ाई सरकार से चल रही है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए युवाओं को भी आगे आना पड़ेगा। इससे पहले चौधरी राकेश टिकैत ने बिजनौर शहर में नुमाइश ग्राउन्ड चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

यामीन अहमद की अध्यक्षता व सुनील प्रधान के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह, होशियार सिंह, मास्टर गिरिराज सिंह, धीर सिंह बालियान, राजेंद्र सिंह, निपेंद्र चौधरी, वीरेंद्र सिंह, रीता भुइयार, संजीव राठी, दीपक, कार्यक्रम आयोजक प्रमोद कुमार, वरुण कुमार, कृष्ण गोपाल, बरम सिंह, जयपाल सिंह, राजीव चौधरी, सेठी, शुभम चौधरी, हाजी शकील, देवेंन्द्र सिंह, शेखर, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की सदस्यता
कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार व महिला मंडल की हिर्देश ने अपने समथकों के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के सामने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की।
बैलगाड़ी की मूर्ति देकर किया सम्मानित
धामपुर ब्लाक अध्यक्ष कविराज सिंह व उप जिला महासचिव सोनू चौधरी ने मुख्य अतिथि राकेश टिकैत को बैलगाड़ी की मूर्ति देकर सम्मानित किया।
इनसेट............
गन्ने का डिजिटल हो भुगतान
कोतवाली देहात। ग्राम बरुकी के बस अड्डे पर आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आजकल डिजिटल लेनदेन का जमाना है। एक छोटे से छोटा दुकानदार भी डिजिटल लेनदेन कर रहा है। ऐसे में मिलों को गन्ने का डिजिटल भुगतान करना चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली देने की बात कही गई थी, लेकिन हर जगह मीटर लगाएं जा रहे हैं। कहा कि सरकार ट्रैक्टर ट्राली पर प्रतिबंध लगा रही है। सरकार दुर्घटना का नाम दे रही है, लेकिन दुर्घटनाएं तो ट्रैक्टर की अपेक्षा अन्य वाहनों से कहीं अधिक होती है।

जनसभा की अध्यक्षता मजीद प्रधान तथा संचालन बृजेश सिंह ने किया। सभा में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह,मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, राजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, नितिन मौर्य, रामवीर सिंह, महेश त्यागी, सोनू प्रधान, गजेंद्र सिंह, खड़क सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

बिजनौर में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।

बिजनौर में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के कस्बा झालू में भाकियू की सभा में मंचासीन अतिथिगण और जमा भीड़।

बिजनौर के कस्बा झालू में भाकियू की सभा में मंचासीन अतिथिगण और जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed