{"_id":"5fe77b808ebc3e3b6e55c5e6","slug":"government-forced-new-pension-system-vijay-bijnor-news-mrt51756229","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जबरन थोपी नई पेंशन व्यवस्था : विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने जबरन थोपी नई पेंशन व्यवस्था : विजय
विज्ञापन

बिजनौर। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि देश में 2004 के बाद 60 लाख से अधिक नियुक्त शिक्षक, देश की सुरक्षा में लगे पैरामिलिट्री फोर्स की पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था को थोपा गया है। आज सेवानिवृत्ति के उपरांत कार्मिकों को बुढ़ापे में अपने गुजर बसर करने की चिंता सता रही है।
अंबे विहार कॉलोनी में बैठक में विजय कुमार बंधु ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में देश के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के उपरांत आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती थी। पुरानी पेंशन बहाल होने के उपरांत कार्मिक अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन निश्चित होकर कर सकेंगे। सरकार भूमि और सरकार सरकारी विभागों को घाटे की आड़ में निजी क्षेत्र में भेज कर देश के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि संगठन ने राष्ट्रीय नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में संघर्ष किया है। प्रदेश मंत्री श्रवण कुशवाहा, प्रदेश संयुक्त मंत्री विजय कुमार यादव, निर्भय सिंह गुर्जर, रजनीश कुमार, विजयपाल सिंह, मनोज यादव, डॉ. सुनील कुमार, अतुल रस्तोगी, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।