फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government changed the process of construction of toilets in villages

शासन ने गांवों में शौचालय निर्माण की प्रक्रिया बदली

Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government changed the process of construction of toilets in villages
शासन ने गांवों में शौचालय निर्माण की प्रक्रिया बदली
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की गांवों में शौचालय निर्माण में पैसे का कथित खेल रोकने की तैयारी है। गांवों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रक्रिया बदल गई है। इच्छुक ग्रामीण को शौचालय निर्माण कराने के लिए आनलाइन आवेदन करना है । माना जा रहा है कि शासन ने शौचालय निर्माण प्रक्रिया में पैसे का कथित खेल रोकने के लिए बदलाव किया है।
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि शासन स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत घर घर शौचालय निर्माण का कार्य चला। जिले में पंचायतों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के घर व्यक्तिगत शौचालय बने। शासन को शौचालय निर्माण में पैसे के कथित लेनदेन की शिकायत मिल रही थी। जिस पर निर्माण प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। बताया कि यदि किसी ग्रामीण के घर शौचालय नहीं है तो उसे अब आनलाइन आवेदन करना है। शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये मिलेंगे। आवेदन पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर करना है। जानकारी पंचायतीराज विभाग के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

ये कार्य होंगे
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार व्यक्तिगत शौचालय में सेप्टिक टैंक, एक गड्ढे वाले शौचालय को दो गड्ढों के शौचालय में बदलना, जंक्शन चैंबर निर्माण, सुपर स्ट्रक्चर कार्य, रुरल पैन, पानी की टंकी तथा टेप आदि के कार्य होंगे। यदि किसी ग्रामीण को आनलाइन आवेदन में कोई परेशानी आ रही है, तो वह डीपीआरओ दफ्तर में आकर जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed