{"_id":"676b1619ed47149764057166","slug":"google-map-cheated-again-car-rider-reached-nagina-bazaar-instead-of-corbett-park-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google Map: फिर दिया धोखा, जाना था कार्बेट पार्क... कार सवार पहुंच गए नगीना बाजार; आखिर लोगों ने दिखाई सही राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Google Map: फिर दिया धोखा, जाना था कार्बेट पार्क... कार सवार पहुंच गए नगीना बाजार; आखिर लोगों ने दिखाई सही राह
Wed, 25 Dec 2024 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नगीना (बिजनौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नगीना (बिजनौर)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:39 AM IST
सार
जिम कार्बेट पार्क और नैनीताल जा रहे गुजरात के सैलानियों की कार नगीना के बाजार में पहुंचकर जा फंसी। लोगों ने सही रास्ता बताकर उन्हें उनकी मंजिल की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
google map
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बेशक गूगल मैप राह दिखाकर लोगों की यात्रा को पूरा कराता है, मगर कभी-कभी यह रास्ते से भटका भी देता है। इसका एक और उदाहरण नगीना में देखने को मिली। जिम कार्बेट पार्क और नैनीताल जा रहे गुजरात के सैलानियों की कार नगीना के बाजार में पहुंचकर जा फंसी। लोगों ने सही रास्ता बताकर उन्हें उनकी मंजिल की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
गुजरात के पालनपुर निवासी अतुल कुमार अपने परिवार के साथ कार से जिम कॉर्बेट पार्क रामनगर व नैनीताल जाने के लिए निकले। सही दिशा में कार चलती रहे, इसके लिए गूगल मैप का सहारा लिया। नगीना के पास पहुंचते ही गूगल मैप ने धोखा दे दिया।
विज्ञापन
मैप पर दिखाए गए मोड़ से इन्होंने कार मोड़ ली। गूगल मैप ने गलत दिशा का संकेत दिया तो कार हाईवे से हटकर नगीना के सबसे व्यस्त बाजार मझलेटा में पहुंच गई। आखिर उन्हें बाद में लोगों ने सही राह दिखाई।
विज्ञापन