फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gold medal winning students honored

आरसीएस इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किया था प्रतिभाग

Thu, 11 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gold medal winning students honored
गोल्ड मेडल विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। आरसीएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छह गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता विद्यार्थी 19 अगस्त को मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

बिजनौर में आठ अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धामपुर, नगीना, नहटौर के विभिन्न विद्यालयों के साथ नजीबाबाद के राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज के चयनित 10 विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया था। अच्छा प्रदर्शन करने पर छह विद्यार्थियों सानिया, नगमा, मो. फैज, दीपांकर, मो. शहजाद, सौरभ ने गोल्ड मेडल जीते। विजेता विद्यार्थियों को पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडल विजेता विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता विद्यार्थी 19 अगस्त को मंडल स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कोच नसीम अहमद, पीटीआई अरुण राजपूत ने ताइक्वांडो विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed