{"_id":"67781dae3204abb15f07bba9","slug":"gold-coins-and-burnt-clothes-of-mushtaq-khan-recovered-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-139867-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सोने के सिक्के और मुश्ताक खान के जले हुए कपड़े बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सोने के सिक्के और मुश्ताक खान के जले हुए कपड़े बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर पुलिस ने फिल्म अभिनेताओं मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण कांड में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी लवीपाल और पूर्व सभासद सार्थक चौधरी को रिमांड पर लिया। दोनों की निशानदेही पर सोने के दो सिक्के और मुश्ताक खान के जले हुए कपड़े बरामद किए हैं।
अदालत ने बृहस्पतिवार की शाम शहर कोतवाल के प्रार्थना पत्र पर मुख्य आरोपी लवी और पूर्व सभासद सार्थक चौधरी का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर किया था। इसी आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को जेल से अपनी रिमांड पर लिया और पूछताछ की।
पुलिस ने पूछताछ में लवी की निशानदेही पर नजीबाबाद के गांव जहानाबाद के पास हाईवे किनारे से मुुश्ताक खान के जले हुए कपड़े और अधजला सूटकेस बरामद किया। इसके अलावा अभिनेता सुनील पाल के मोबाइल के जरिए मेरठ से खरीदे गए सोने के दो सिक्के भी बरामद किए। दोनोें सिक्कों का वजन दस दस ग्राम है।
विज्ञापन
बता दें कि मुश्ताक खान के बाद आरोपियों ने सुनील पाल का अपहरण कर लिया था, जिनके फोन से ज्वैलरी खरीदी थी। बरामदगी और पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। बता दें कि पुलिस इस अपहरण कांड में सभी 10 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।