{"_id":"5e9096aa8ebc3e75db26794b","slug":"gokshi-accused-arrested-bijnor-news-mrt4772452190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोकशी का आरोपी गिरफ्तार
हल्दौर। गांव सोतखेड़ी के जंगल में पुलिस ने गोकशी करते एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े नौ बजे पुलिस गोकशी की सूचना पर गांव सोतखेड़ी के जंगल में पहुंची। पुलिस ने मौके से गोवंश की हत्या करते हुए गांव के ही शादाब को दबोच लिया। जबकि उसका साथी पड़ोसी गांव जमीरुद्दीन हथाई निवासी अकरम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी शादाब के पास से करीब 25 किलो मीट एवं कटान के औजार बरामद किए। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।