{"_id":"5e079c6e8ebc3e8807103e51","slug":"goggles-distributed-to-prisoners-bijnor-news-mrt461005722","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंदियों को बांटे चश्मे और कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंदियों को बांटे चश्मे और कंबल
विज्ञापन
जेल में बंदियों को बांटे चश्मे और कंबल
बिजनौर। डीएम के निर्देश पर जिला कारागार में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंखों का परीक्षण कर उन्हें चश्मे वितरित किये गए। इस दौरान ठंड से बचने के लिए 100 बंदियों को कंबल दी गई।
शनिवार को जिला कारागार में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीडीओ कामता प्रसाद सिंह और सीएमओ विजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने बंदियों की आंखों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श दिया। सीएमओ की ओर से 100 बंदियों के लिए नि:शुल्क चश्मों की व्यवस्था की गई। पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम जोगिंदर सिंह ग्रोवर और वीरेंद्र लाहोटी फाउंडेशन की अलका लाहोटी द्वारा कंबल 100 तथा 67 लोई का प्रबंध किया गया। जेलर ने बताया कि समय-समय पर प्रशासन की ओर से बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। साथ ही उन्हें कोई दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया दिया जाता है। इसमें कई सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग करती हैं।